कमलनाथ ने कहा- ये तो केवल ट्रेलर है, अभी तो बीजेपी के बहुत से खुलासे होना बाकी

कमलनाथ ने कहा- ये तो केवल ट्रेलर है, अभी तो बीजेपी के बहुत से खुलासे होना बाकी

कमलनाथ ने कहा- ये तो केवल ट्रेलर है, अभी तो बीजेपी के बहुत से खुलासे होना बाकी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: January 10, 2019 9:34 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के मु्ख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि अभी तो बीजेपी के बहुत से खुलासे होना बाकी हैं, ये तो केवल ट्रेलर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सदन में वोटिंग ही नही चाहती थी इसीलिए हंगामा कर रही थी। पंरपरा तोडने का काम बीजेपी ने शुरू किया और हमसे अपेक्षा रखती है कि हम परम्पराओं का पालन करें।

उन्होंने कहा कि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव नियम प्रक्रियाओं से ही हुआ है। प्रक्रियाओं का पालन हुआ है, बीजेपी को जहां जाना है जाए। अगले डेढ महीने में किसानों का कर्जा माफ हो, ये खुद किसान कहे, हम इसकी कोशिश कर रहे ।

यह भी पढ़ें : सीएम भूपेश ने कहा, हम राष्ट्रीयकृत बैंकों के ऋण भी माफ करेंगे, ननकी की शिकायत पर भी होगी कार्रवाई 

कमलनाथ ने कहा, मुझे दुख है कि BJP कई दिनों से बहुमत हासिल करने की कोशिश में थी। BJP कोर्ट जाए या फिर राष्ट्रपति के पास हमे फर्क नहीं पड़ता। BJP को एहसास नहीं हो रहा कि वो विपक्ष में हैं। बता दें कि मप्र बीजेपी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के खिलाफ राष्ट्रपति से शिकायत करने का निर्णय लिया है। बीजेपी ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है।


लेखक के बारे में