कार से बरामद हुआ 7 लाख का गांजा, एक महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ads

कार से बरामद हुआ 7 लाख का गांजा, एक महिला सहित 3 गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 14, 2018 / 11:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

कांकेर।जिले  की ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को एक कार से पौने 7 लाख कीमत का गांजा जप्त कर एक महिला सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि गांजा उड़ीसा के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।केशकाल पुलिस की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस ने अर्टिका कार को रोका।

ये भी पढ़ें –चलती बस में लगी आग, 14 कई यात्रियों की जिंदा जलने से मौत

कार मैं सवार महिला जो कि महिला आरक्षक की तरह नीला सलवार सूट पहने हुए थी ट्रफिक पुलिस को ड्यूटी पर जाने का हवाला देते हुए चकमा देने का प्रयास करने लगी। जिसके चलते पुलिस का  शक और गहरा हो गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो 6 लाख 75 हजार का गांजा बरामद कार  में मिला पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह महिला सुरक्षा समिति की कार्यकर्ता बताई जा रही है।आगे पुलिस पूरे मामले की जांच मैं जुट गई है।

वेब डेस्क IBC24