किसान आंदोलन का चौथा दिन, मुफ्त सब्जियां बांट कर विरोध प्रदर्शन
किसान आंदोलन का चौथा दिन, मुफ्त सब्जियां बांट कर विरोध प्रदर्शन
भोपाल। किसान आंदोलन के चौथे दिन भोपाल में किसानो ने राहगीरों को मुफ्त सब्जियां बांट कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा फ्री में सब्जी बांटने से सब्जी लेने वालों की भीड़ जमा हो गयी थी।
ये भी पढ़े –फिल्म काला पर लगा बैन, प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी
ज्ञात हो कि फसलों के वाजिब दाम और कर्ज माफ़ी की मांग को लेकर किसान मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान किसानो ने तय किया है कि वे अपने उत्पाद को शहर में नहीं बेचने जायेंगे। जिसके चलते भोपाल के रातीबढ़ में किसान कांग्रेस के नेताओ के साथ आज फ्री सब्जी बांटकर अपना विरोध जताया जता रहे हैं।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


