कोविड-19: ठाणे जिले में संक्रमण के 390 नए मामले, छह लोगों की मौत

Ads

कोविड-19: ठाणे जिले में संक्रमण के 390 नए मामले, छह लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 31, 2020 / 04:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

ठाणे, 31 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 390 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,42,835 हो गई।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए हैं।

जिले में संक्रमण से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,946 हो गई। यहां मृत्यु दर 2.45 फीसदी है। अब तक 2,32,797 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.87 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 4,092 लोगों का उपचार चल रहा है। पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 44,228 है जबकि 1,184 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा स्नेहा सिम्मी

सिम्मी