कोविड-19: महाराष्ट्र में शनिवार को 37,000 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया

Ads

कोविड-19: महाराष्ट्र में शनिवार को 37,000 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया

  •  
  • Publish Date - February 6, 2021 / 08:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

मुंबई, छह फरवरी(भाषा) महाराष्ट्र भर में शनिवार को 37,000 से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को 37,862 लोगों को टीका लगाया गया, जिनमें 12,153 अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मी थे।

अधिकारी ने कहा, ‘इसके साथ, राज्य में अब तक कुल 4,72,805 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।”

भाषा शुभांशि सुभाष

सुभाष