उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 77 और की मौत, कुल मृतकों की संख्या 5,200 के पार हुई

Ads

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 77 और की मौत, कुल मृतकों की संख्या 5,200 के पार हुई

  •  
  • Publish Date - September 22, 2020 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

लखनऊ, 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 77 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,212 हो गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से 77 और लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 5,212 हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस वक्त कोविड-19 के कुल 63,148 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

प्रसाद ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 1,50,085 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 88,26,726 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा सलीम धीरज

धीरज