एयू रियल एस्टेट गाजियाबाद में आवासीय परियोजना पर 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Ads

एयू रियल एस्टेट गाजियाबाद में आवासीय परियोजना पर 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 04:14 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) एयू रियल एस्टेट कंपनी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकरी दी।

यहां जारी बयान के अनुसार, कंपनी ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में 5.6 एकड़ में फैली एक आवासीय परियोजना – ‘कॉसमॉस कॉर्नर’ शुरू की है, जिसमें लगभग 831 आवासीय इकाइयां शामिल हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह परियोजना अनुमानित करीब 1,200 करोड़ रुपये निवेश के साथ विकसित की जा रही है और इसके पूरा होने के बाद 1,600 करोड़ रुपये आय प्राप्त होने की संभावना है।’’

एयू रियल एस्टेट के निदेशक आशीष अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सिद्धार्थ विहार तेजी से सबसे आशाजनक आवासीय स्थलों में से एक के रूप में उभर रहा है।

यह कंपनी दिल्ली-एनसीआर में परियोजनाएं विकसित करती हैं।

भाषा यासिर अजय

अजय