लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशन, बम से उड़ाने की धमकी

Ads

लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशन, बम से उड़ाने की धमकी

  •  
  • Publish Date - October 20, 2018 / 09:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का धमकी भरा खत मिला है। जिसमें भोपाल, जबलपुर और कटनी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बावजूद इसके स्टेशनों में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। स्टेशन न तो जवानों की तैनाती की गई है और न ही किसी तरह की चेकिंग की जा रही है। 

पढ़ें- कवर्धा में अनियंत्रित बस पलटी, हादसे में हेल्पर की मौत 10 यात्री घायल, ड्राइवर फरार

आपको बतादें साल 2016 में दीवाली के दिन ही भोपाल केंद्रीय जेल से आठ सिमी आतंकी जेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार हो गए थे। सभी सिमी आतंकियों को आतंकी गतिविधियों के तहत भोपाल के केंद्रीय जेल में रखा गया था।

पढ़ें-शराब के नशे में धुत दरोगा और महिला वकील ने रेस्टोरेंट में किया हंगामा, देखिए वीडियो

दीवाली के दिन हुई इस घटना ने शहरवासियों को दहशत में डाल दिया था। सुरक्षाबलों ने समय रहते इन्हें ढूंड निकाला और एकाउंटर में इन्हें मार गिराया था। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में इसे गंभीरता से नहीं लेना बड़ी चूक साबित हो सकती है। 

 

वेब डेस्क, IBC24