अचर्रा समिति प्रबंधक मुरारी लाल के 3 ठिकानो पर लोकायुक्त का छापा

Ads

अचर्रा समिति प्रबंधक मुरारी लाल के 3 ठिकानो पर लोकायुक्त का छापा

  •  
  • Publish Date - August 3, 2018 / 07:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

 टीकमगढ़।  मध्यप्रदेश के  टीकमगढ़ जिले में आज सागर लोकायुक्त टीम ने छापा मारकर कार्यवाही की गई जिसमें जिला सहकारी केंद्रिय बैंक की समिति प्रबंन्धक मुरारी लाल रावत के 3 ठिकानो पर एक साथ कार्यवाही की गई।  बता दें कि इस छापे में  लोकायुक्त एस पी सुनील तिवारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।

ये भी पढ़ें – आईपीएस केसी अग्रवाल को झटका, कैट की बहाली आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

 बताया जा रहा है कि मुरारी रावत ने किसानों के बीज खाद और ऋण मामले में करोड़ो का घपला किया है साथ ही गरीबों को दिए जाने वाल्वे राशन को भी बाजार में बेचकर घोटाला किया है। इतना ही नहीं उसने करोड़ो की सम्पत्ति अर्जित करने के साथ ही साथ बहुत अधिक  भ्रष्टाचार कर और अकूत सम्पत्ति इकट्ठी की थी जिसमे आज टीम ने अचर्रा समिति पर और दरगाय में जहां पर यह प्राइवेट समिति चलता था और उसकी घर कुआरपुरा रोड शिवशक्ति कॉलोनी में भी छापा मारी की है। 

ये भी पढ़ें –किकी चैलेंज के बाद फिर आया जानलेवा चैलेंज ड्रैगन ब्रेथ, मुंह और नाक से निकलता है धुआं

बता दें कि  लोकायुक्त की तीन टीमो ने आज सुबह 5 बजे से ही मुरारी रावत के अलग अलग ठिकानो पर छापो के दौरान कार्यवाही की है। मगर अभी तक लोकायुक्त ने कोई खुलासा  नही किया कि इसके पास कितनी सम्पत्ति पकड़ी गई।  लोकायुक्त एस पी का कहना है कि  अभी कार्यवाही जारी है इसका खुलासा बाद में होगा। 

वेब डेस्क IBC24