MP Dulhan Vidai Video: घुटनों तक पानी में निकली दुल्हन की डोली, भावुक वीडियो देखकर आपकी भी आंखें हो जाएंगी नम

Ads

MP Dulhan Ki Vidai Video: घुटनों तक पानी में निकली दुल्हन की डोली, भावुक वीडियो देखकर आपकी भी आंखें हो जाएंगी नम

MP Dulhan Vidai Ka Video/Photo Creadit: IBC24 File

टीकमगढ़। MP Dulhan Vidai Video: मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों हुए भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, राज्य के कई नदी नाले उफान पर है। वहीं, लगातार बारिश से टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की स्थिति खस्ता हाल है। गुरुवार को जतारा जनपद के ग्राम पंचायत बैरवार का मामला सामने आया है। जहां गड्ढेदार सड़क में घुटनों तक पानी भर गया है। ऐसी हालत में एक आदिवासी बेटी की विदाई हुई। गांव के लोग खस्ता हाल सड़क से बेटी की डोली लेकर विदाई करने निकले। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख आपके भी आंखों में आ जाएंगे आंसू

MP Dulhan Ki Vidai Video दरअसल, यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बैरवार गांव का है। जहां एक आदिवासी बेटी की विदाई के दौरान ग्रामीणों को दिगौड़ा बैरवार मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है की मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। बार बार शिकायतों के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था कराने और आमजन को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।

 

सड़क खस्ताहाल है

MP Dulhan Vidai Video वहीं दूसरा मामला पलेरा जनपद के ग्राम पंचायत देरी का सामने आया है। सडोरी गांव से लेकर कड़राई के बीच 2 गांव जुड़े हैं। इस रोड से लोगों के लिए आने जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। गांव के भागीरथ लोधी का कहना है कि इमरजेंसी में अगर किसी की तबियत ख़राब या महिलाओं की डिलीवरी के लिए एंबुलेंस भी आनी पड़े तो इस रोड पर नहीं आ पाती है। क्योंकि रोड बहुत ख़राब है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

ये भी पढ़ें