दंतेवाड़ा। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की अतिसवेदनशील सीट बस्तर के लिए भी सुबह से मतदान प्रारम्भ है। सबसे खास बात यह है कि दो दिन पहले हुए नक्सली हमले के बाद भी लोगो में मतदान के लिए जागरूकता बढ़चढ़कर दिख रही है।
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Chhattisgarh: Villagers in Dantewada turnout in large numbers to cast their votes for <a href=”https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw”>#LokSabhaElections2019</a> . On 9th April, BJP MLA Bheema Mandvi and four PSOs lost their lives in a naxal attack in Dantewada. <a href=”https://t.co/umDXQJhtne”>pic.twitter.com/umDXQJhtne</a></p>— ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1116207129940103169?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 11, 2019</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
ज्ञात हो कि दो दिन पहले 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मांडवी और चार पीएसओ को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जिसके बाद से ही दंतेवाड़ा में मतदान को लेकर असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही थी। लेकिन बैटल पर बैलेट भारी पड़ा और पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।
बता दें कि बस्तर में लोकसभा सीट के लिए 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पोलिंग बूथ बने हैं वहां सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे हैं।खासकर महिलाओं के उत्साह को देखते हुए यह बात कही जा सकती है कि दाे दिन पहले हुए नक्सली हमले और इसमें भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत व 4 जवानों की शहादत भी लोगों के हौसले को पस्त नहीं कर सकी। इसी का नतीजा है कि सुबह 9 बजे तक 10.2 फीसदी मतदान हो गया था।
ये भी पढ़ें –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील, युवाओं से किया विशेष आग्रह
खबर मिली है कि दंतेवाड़ा का श्यामगिरी इलाका जो दो दिन पहले नक्सली हमलों से गूंज उठा था।वहां सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।इस इलाके में महिला उम्मीदवारों का प्रतिशत अधिक है। ऐसे में यह भी देखा गया कि महिलाओं ने ही नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दूर-दूर से पैदल चलकर सुबह 6.30 बजे से ही पहुंचना शुरू कर दिया था।