आगरा में प्रेमी युगल ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या की

Ads

आगरा में प्रेमी युगल ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - April 30, 2021 / 02:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

आगरा, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजगंज थाने के गुतला गांव में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके से शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गुतला गांव के रहने वाले गौरव (16) और रीना (15) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों अलग अलग जाति के थे । पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोनों ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

भाषा सं रंजन

रंजन