लखनऊ के जिलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित, रोशन जैकब कार्यवाहक जिलाधिकारी

Ads

लखनऊ के जिलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित, रोशन जैकब कार्यवाहक जिलाधिकारी

  •  
  • Publish Date - April 17, 2021 / 01:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

लखनऊ, 17 अप्रैल (भाषा) लखनऊ के जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक प्रकाश कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पृथकवास में चले गए हैं, ऐसे में खनन विभाग की निदेशक रोशन जैकब को लखनऊ का कार्यवाहक जिलाधिकारी बनाया गया है।

शनिवार को जारी एक बयान में अभिषेक प्रकाश ने कहा, ‘‘मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और प्रोटोकॉल के अनुसार मैं पृथक वास में हूं।’’

अपर मुख्‍य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल ने बताया कि मौजूदा जिलाधिकारी के पृथक वास में जाने के बाद रोशन जैकब को लखनऊ का प्रभारी कार्यवाहक जिलाधिकारी बनाया गया है।

भाषा आनन्द अर्पणा

अर्पणा