हनीट्रैप केस: लड़की की मां ने कहा- विधायक और पुलिस ने मिलकर मेरी बेटी को फंसाया

Ads

हनीट्रैप केस: लड़की की मां ने कहा- विधायक और पुलिस ने मिलकर मेरी बेटी को फंसाया

  •  
  • Publish Date - February 6, 2018 / 07:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

मध्यप्रदेश में चर्चित हनीट्रैप मामले में लड़की की मां ने विधायक हेमंत कटारे पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है. युवकी की मां की माने तो उनकी बेटी का वीडियो डरा-धमकाकर बनाया गया है. यहां तक लड़की की मां ने खुद के अपहरण की भी आशंका जताई है. 

ये भी पढ़ें- हनीट्रैप मामला: युवती की आज रिहाई, SIT के पूछताछ में होंगे खुलासे

ये भी पढ़ें- विधायक हेमंत कटारे ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी युवती को मिली जमानत

लड़की की मां का आरोप है कि विधायक हेमंत कटारे ने अपने राजनैतिक पद के रौब में उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा है. जिसके कारण उसकी बेटी की अब शादी नहीं हो रही है.   लड़की की मां ने पुलिस पर भी संगीन आरोप लगाए हैं, विधायक के साथ मिलकर पुलिस उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रही है.