मध्यप्रदेश पुलिस की मदद करेगा UK का शैफील्ड विश्वविद्यालय, सीएम के सामने एमओयू साइन 

मध्यप्रदेश पुलिस की मदद करेगा UK का शैफील्ड विश्वविद्यालय, सीएम के सामने एमओयू साइन 

मध्यप्रदेश पुलिस की मदद करेगा UK का शैफील्ड विश्वविद्यालय, सीएम के सामने एमओयू साइन 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 7, 2018 4:03 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश, प्रदेश में महिला अपराध रोकने के लिए यूके की मदद लेगी, महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में कार्य योजना बनाने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस और शैफील्ड हैलम विश्वविदयालय यूनाइटेड किंगडम के साथ एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम, बढ़ती नारी, बढ़ता देश

शैफील्ड हैलम विश्वविदयालय का अध्ययन दल मध्यप्रदेश में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा और अपराध रोकने के लिये वन स्टाप सेंटर स्थापित करने जैसे नवाचारी प्रयासों का अध्ययन करेगा और यूके के अनुभवों को साझा करेगा। यह अध्ययन दल मध्यप्रदेश पुलिस को प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि में और प्रभावी रूप से कार्य करने के लिये सुझाव देगा। इसके अलावा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों का संरक्षण करने और उनकी सुरक्षा के लिये राज्य सरकार के प्रयासों का अध्ययन करेगा।

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में