महाराष्ट्र: पालघर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 11 लोग घायल

Ads

महाराष्ट्र: पालघर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 11 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - September 4, 2020 / 10:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

पालघर (महाराष्ट्र), चार सितंबर (भाषा) पालघर जिले में राज्य परिवहन की एक बस और एक कंटेनर ट्रक के बीच हुई टक्कर में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम विक्रमगढ़-वाडा मार्ग पर वकदपाड़ा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन की बस वाडा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों सहित करीब 11 लोग घायल हो गए। सरकारी अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।

भाषा शुभांशि सुभाष

सुभाष