दो दिवसीय सत्र के बाद महाराष्ट्र विधानसभा का सत्रावसान
दो दिवसीय सत्र के बाद महाराष्ट्र विधानसभा का सत्रावसान
मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार को खत्म हो गया। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सत्र की अवधि को घटा दिया गया था।
विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल ने सत्रावसान का आदेश पढ़ा।
विधानसभा का शीत सत्र सात दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा।
सोमवार और मंगलवार को कुल 12 विधेयक पारित किये गए जिनमें 29 हजार करोड़ की पूरक मांग भी शामिल है।
विधानसभा के अधिकारियों ने कहा कि इस सत्र में नौ घंटे 30 मिनट तक सदन की कार्यवाही चली जबकि स्थगन की वजह से एक घंटे 10 मिनट का समय जाया हुआ।
भाषा
प्रशांत शाहिद
शाहिद

Facebook


