महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख के खिलाफ पुणे में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख के खिलाफ पुणे में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख के खिलाफ पुणे में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 22, 2021 11:53 am IST

पुणे, 22 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और उनकी पार्टी के 40-50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ यहां अल्का चौक पर एक प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि प्रदर्शन रविवार को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था, जिसकी अगुवाई पाटिल ने की थी।

देशमुख आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पाटिल और 40-50 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अवैध रूप से जमा होने, कोविड-19 नियम तोड़ने और भारतीय दंड संहिता व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में तथा मुंबई पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत रविवार रात को मामला दर्ज किया गया है।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में