महाराष्ट्र: बस संचालकों द्वारा संचालित फर्जी कोविड रिपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़

Ads

महाराष्ट्र: बस संचालकों द्वारा संचालित फर्जी कोविड रिपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़

  •  
  • Publish Date - April 13, 2021 / 01:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

ठाणे, 13 अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस की पाबंदियों के बीच लोगों को गुजरात तक यात्रा कराने के लिए एक बस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट तैयार करने में शामिल गिरोह का सोमवार देर रात भंडाफोड़ किया गया और 31 यात्रियों के साथ एक चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के एक दल ने गुप्त सूचना के आधार पर भायंदर क्रीक के पास देर रात करीब 1 बजे मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक बस में जांच की।

अपराध शाखा के निरीक्षक अविराज कुरहडे ने कहा, ‘‘33 लोगों के फर्जी कोविड प्रमाणपत्र 300 रुपये प्रति रिपोर्ट के हिसाब से तैयार किये गये थे। इनमें 31 यात्री और बस चालक तथा क्लीनर शामिल थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप