यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ब्याज दरों को यथावत रखा

Ads

यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ब्याज दरों को यथावत रखा

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 09:21 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 09:21 PM IST

फ्रैंकफर्ट, 23 जुलाई (एपी) यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) ने ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच महंगाई पर इसके प्रभाव को लेकर अनिश्चितता के मद्देनजर बृहस्पतिवार को ब्याज दरों को यथावत रखा।

यूरो मुद्रा का उपयोग करने वाले 21 देशों के केंद्रीय बैंक ने अपनी प्रमुख ब्याज दर 2.25 प्रतिशत पर बरकरार रखी। इससे पहले 11 जून को हुई पिछली बैठक में बैंक ने दरों में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की थी, जिसका मकसद अमेरिका-ईरान संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति में व्यवधान के कारण बढ़ी ऊर्जा कीमतों के प्रभाव को नियंत्रित करना था।

विश्लेषकों का कहना है कि तेल कीमतों में तेजी से हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच बैंक फिलहाल और जानकारी जुटाने के लिए ठहराव की रणनीति अपना रहा है। संघर्षविराम की घोषणा के बाद तेल कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन समझौता टूटने और युद्ध के फिर शुरू होने से कीमतें दोबारा बढ़ गईं।

अर्थशास्त्रियों के अनुसार, 10 सितंबर को होने वाली अगली बैठक में दरों में फिर बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा है कि बैंक हर बैठक में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर निर्णय ले रहा है और दरों के बारे में किसी निश्चित दिशा के लिए प्रतिबद्ध नहीं है।

एपी यासिर अजय

अजय