महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सैन्य बलों के सेवानिवृत्त चिकित्साकर्मियों से मदद लेने की अपील की

Ads

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सैन्य बलों के सेवानिवृत्त चिकित्साकर्मियों से मदद लेने की अपील की

  •  
  • Publish Date - April 28, 2021 / 05:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

मुबई, 28 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद के लिए सैन्य बलों के सेवानिवृत्त चिकित्सा पेशेवरों की मदद लेने का आह्वान किया है।

राजभवन से जारी एक बयान के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग (स्पेशल इनक्वायरी ऑफिसर-एक) की प्रधान सचिव सीमा व्यास और सैनिक कल्याण बोर्ड निदेशालय के अधिकारियों के साथ मंगलवार को डिजिटल तरीके से हुयी बैठक में उन्होंने यह अपील की।

राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र बलों के अधिकारियों और जवानों का समाज में सम्मान है। उन्होंने कहा कि सैन्य बलों के सेवानिवृत्त चिकित्सा पेशेवरों की मदद लेने से मौजूदा स्थिति में राज्य को मदद मिलेगी।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश