नासिक अस्पताल दुर्घटना : कोरोना के 24 मरीजों की मौत की जांच के लिए समिति गठित, परिजनों को 10-10 लाख देने की घोषणा

नासिक अस्पताल दुर्घटना : कोरोना के 24 मरीजों की मौत की जांच के लिए समिति गठित, परिजनों को 10-10 लाख देने की घोषणा

नासिक अस्पताल दुर्घटना : कोरोना के 24 मरीजों की मौत की जांच के लिए समिति गठित, परिजनों को 10-10 लाख देने की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 21, 2021 4:47 pm IST

मुंबई, (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन के रिसाव और आपूर्ति में व्यवधान के कारण 24 कोविड मरीजों की मौत के मामले में सात सदस्यीय समिति से जांच कराने की घोषणा की है।

Read More News: बस्तर में एयर स्ट्राइक ? नक्सलियों ने किया बमबारी का दावा, पुलिस ने बताया पैंतरा

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि समिति का नेतृत्व नासिक के संभागीय आयुक्त राधाकृष्ण गामे करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति मौजूदा सुरक्षा मानदंडों को अद्यतन बनाने के संबंध में भी सिफारिशें देगी।

Read More News: बढ़ रहा कोरोना..टूट रहा सब्र! शहर-शहर कोरोना का कहर

मंत्री ने कहा, ‘‘अगर कोई इन मौतों के लिए जिम्मेदार है, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’’

Read More News: ‘छत्तीसगढ़ में कल से खुलेंगी शराब दुकानें’ वाला IBC24 का पुराना वीडियो किया जा रहा वायरल, भ्रम फैलाने शरारती तत्वों की करतूत..जानिए सच्चाई

टोपे ने कहा कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार से पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता के अलावा नासिक नगर निगम से भी पांच लाख रुपये मिलेंगे।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 193 कोरोना मरीजों की मौत! 14519 नए

उन्होंने कहा, ‘‘हम समिति से डेटा की निगरानी, ​​उपकरणों को संभालने के लिए बेहतर सुरक्षा मानकों और आधुनिक तरीकों के बारे में भी सिफारिशें करने को कहेंगे। हम समिति की सिफारिशों के आधार पर एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने का प्रयास करेंगे इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने में मदद मिलेगी।’’

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने की 296 नए MBBS डॉक्टरों की पदस्थापना, 10 दिनों के अंदर ड्यूटी जॉइन करने का आदेश


लेखक के बारे में