सरकार ने तय की विक्रेताओं, अस्पतालों के लिए मास्क के दाम की सीमा, 3 रु से शुरु होंगी कीमतें

Ads

सरकार ने तय की विक्रेताओं, अस्पतालों के लिए मास्क के दाम की सीमा, 3 रु से शुरु होंगी कीमतें

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 06:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

मुंबई, 20 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने एन-95, दोहरी और तिहरी परत वाले मास्कों की मूल्य सीमा तय की है जो विक्रेताओं और निजी अस्पतालों पर लागू होगी।

ये भी पढ़ें- महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा और मुद्दों पर सीएम शिवराज

टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में एन-95 मास्कों की आपूर्ति 19 से 49 रुपये के बीच की जा सकती है, वहीं दोहरी तथा तिहरी परत वाले मास्क तीन-चार रुपये प्रति मास्क उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें- MP की सत्ता का संग्राम, कौन बनेगा नेपानगर का नायक ?

उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी तरह की शिकायत खाद्य और औषधि प्रशासन आयुक्त और जिलास्तरीय अधिकारियों से की जा सकती है।