महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड टीके की सात लाख से अधिक खुराक दी गई

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड टीके की सात लाख से अधिक खुराक दी गई

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड टीके की सात लाख से अधिक खुराक दी गई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: June 26, 2021 2:32 pm IST

मुंबई, 26 जून (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 टीके की सात लाख से अधिक खुराक दी गई। यह एक दिन में सबसे अधिक संख्या है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में बुधवार को टीके की छह लाख खुराक दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने बताया कि शनिवार को टीके की 7,02,432 खुराक देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 3,09,79,469 खुराक दी जा चुकी हैं। शुक्रवार को यह तीन करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया था।

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में