महाराष्ट्र: पालघर में आदिवासी महिला की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र: पालघर में आदिवासी महिला की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 13, 2021 / 03:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

पालघर, 13 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर में एक आदिवासी महिला की हत्या और उसके शव को जावहर के जंगल में फेंकने के आरोप में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि गुलाब लखन (40) नाम की एक गृहिणी शनिवार से लापता है। उसका शव रविवार को बलांटिन पहाड़ी क्षेत्र की घनी झाड़ी से मिला।

उन्होंने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो पीड़िता का रिश्तेदार है। हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप