महाराष्ट्र के मंत्री का फर्जी ‘फेसबुक’ अकाउंट बनाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मंत्री का फर्जी ‘फेसबुक’ अकाउंट बनाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र), 22 दिसम्बर (भाषा) महाराष्ट्र के एक मंत्री का कथित तौर पर फर्जी ‘फेसबुक’ अकाउंट बनाने और उस पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामले में ठाणे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस साल आठ अप्रैल को इस संबंध में शिकायत दर्ज की थी और उसका साइबर प्रकोष्ठ इस मामले की जांच कर रहा था।
साइबर प्रकोष्ठ के निरीक्षक बालकृष्ण वाघ ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पिछले सप्ताह 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि जिस मोबाइल फोन से उसने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था, वह भी जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा निहारिका सिम्मी
सिम्मी

Facebook


