महाराष्ट्र : नक्सलियों ने गढ़चिरौली रोड के काम में लगे वाहनों को जलाया

Ads

महाराष्ट्र : नक्सलियों ने गढ़चिरौली रोड के काम में लगे वाहनों को जलाया

  •  
  • Publish Date - April 26, 2021 / 09:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नागपुर, 26 अप्रैल (भाषा) नक्सलियों ने गढ़चिरौली में निर्माण कार्य में लगे तीन ट्रैक्टरों और एक टैंकर में आग लगा दी।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नक्सलियों ने नागपुर से करीब 170 किलोमीटर दूर अहेरी तालुका के मेडपल्ली गांव में रविवार रात इस घटना को अंजाम दिया।

नक्सली वहां पर एक पोस्टर भी छोड़ गए जिसमें सोमवार को ‘भारत बंद’ रखने की सूचना दी गयी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा आशीष शाहिद

शाहिद