महाराष्ट्र : दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ एवं बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र : दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ एवं बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 30, 2021 / 01:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 30 जून (भाषा) नवी मुम्बई के बेलापुर में 47 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ एवं बलात्कार करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी पेशे से ड्राइवर है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

प्राथमिकी के अनुसार आरोपी 12 साल की अपनी बेटी के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ एवं 13 साल की दूसरी बेटी के साथ बलात्कार करता था।

पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने बताय कि पुलिस आरोपी की 17 वर्षीय सबसे बड़ी बेटी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बेटियों को इस हरकत के बारे में किसी को बताने पर दुष्परिणाम की धमकी देता था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भादंसं एवं बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश