महाराष्ट्र : ठाणे निवासी की हत्या, मुख्य आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे निवासी की हत्या, मुख्य आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 4, 2021 / 11:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

ठाणे, 24 जून (भाषा) आवासीय परिसर में 29 मई को एक युवक की हत्या करने के दो आरोपी चौकीदारों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह में, मीरा रोड एक स्थित आवासीय परिसर के निवासी अभिषेक मानसिंह का चौकीदार सुभाष पांडेय और अमित तिवारी के साथ विवाद हो गया था। दोनों ने चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी थी और वहां से भाग गए थे।

उन्होंने बताया कि पांडे को घटना की थोड़ी देर बाद ही पकड़ लिया गया था, लेकिन तिवारी फरार था और तकनीकी निगरानी की मदद से उसे बृहस्पतिवार को मुंबई के जुहू इलाके से पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया, “तिवारी 2005 में जुहू में हत्या के प्रयास के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और उसे सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी। सजा काटने के बाद, वह यहां नौकरी कर रहा था और यहां उसने एक निवासी की हत्या कर दी। वह अपराध में मुख्य आरोपी है।”

भाषा नेहा मनीषा

मनीषा