हर्ष मेहता पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे

Ads

हर्ष मेहता पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 07:58 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 07:58 PM IST

मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) भारतीय पिकलबॉल संघ (आईपीए) ने वियतनाम के डा नैंग में 30 अगस्त से छह सितंबर तक होने वाले पिकलबॉल विश्व कप के लिए बृहस्पतिवार को हर्ष मेहता की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा की।

अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल सर्किट में जाना-माना नाम हर्ष के साथ अर्जुन सिंह भी टीम में होंगे जो विश्व कप में अंडर-18 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व और कप्तानी भी कर रहे हैं। पुरुषों के वर्ग में अनीश फ्रोलियन और अमन पटेल को भी टीम में जगह मिली है।

महिलाओं की टीम में मिहिका यादव, आलिया इब्राहिम, पर्ल अमलसादीवाला और नाओमी अमलसादीवाला शामिल हैं।

चुने गए खिलाड़ी एक खास ‘हाई परफोर्मेंस डेवलपमेंट प्रोग्राम’ में हिस्सा लेंगे जिसमें तकनीकी कौशल, शारीरिक अनुकूलन, मानसिक मजबूती और खेल पोषण पर ध्यान केंद्रित करने वाले कड़े ट्रेनिंग शिविर में शामिल होंगे।

टीम:

हर्ष मेहता (कप्तान), अर्जुन सिंह, अनीश फ्रोलियन, अमन पटेल, मिहिका यादव, आलिया इब्राहिम, पर्ल अमलसादीवाला, नाओमी अमलसादीवाला।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता