दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर लगी पाबंदी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर लगी पाबंदी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर लगी पाबंदी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 26, 2020 7:47 am IST

महासमुंद: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉक डाउन करने का ऐलान किया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जिला प्रशासन ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पेट्रोल डीजल देने पाबंदी लगा दी है। जारी निर्देश के अनुसार सिर्फ नुमति प्राप्त मालवाहक वाहनों एवं आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को पेट्रोल दिया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि जरूरी होने पर पर प्रशासन की अनुमति लेने के बाद पेट्रोल डीजल लिया जा सकेगा।

Read More: गैस सिलेंडर लेने उमड़ पड़ी ऐसी भीड़, ​कि तार-तार हो गए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम

वहीं, दूसरी ओर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, मध्यप्रदेश में इस समय कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है, जिनमें कि आज इंदौर में नए 5 मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में 1 मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: कोविड-19 अपडेट: दुनिया के 198 देशों में संक्रमण, भारत में 606 मरीज, इटली में 24 घंटे में 686 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में आज फिर से तीन नए मामले आए हैं जिसके बाद छत्तीसगढ़ में अब कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या 3 से बढ़कर 6 हो गई है। जिसमें से राजधानी रायपुर में तीन मरीज है इनके अलावा राजनांदगांव, ​भिलाई और बिलासपुर में प्रत्येक जगह एक एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Read Mor: कोविड 19 अपडेट: मध्यप्रदेश में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव.. एक की मौत, छत्तीसगढ़ में 6 लोग पॉजिटिव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"