चार साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म की कोशिश में युवक गिरफ्तार

चार साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म की कोशिश में युवक गिरफ्तार

चार साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म की कोशिश में युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: October 31, 2020 11:24 am IST

हमीरपुर, 31 अक्टूबर (भाषा) हमीरपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ तीस साल के युवक द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने की कोशिश का मामला शनिवार को सामने आया है।

इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विक्रमजीत सिंह ने शनिवार को बताया, “शहर के एक मुहल्ले में चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की यह घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है, लेकिन बच्ची के पिता ने यह मुकदमा आज सुबह दर्ज करवाया है।”

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उन्होंने बताया, “रामकरन (30) मोटर साइकिल मरम्मत की दुकान करता है। शुक्रवार शाम बच्ची एक गुमटी के सामने खेल रही थी, तभी शराब के नशे में राम करन बच्ची को फुसलाकर कुछ दूरी पर स्थित सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।”

एसएचओ ने बताया, “बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर कुछ लोग घटनास्थल पहुंचे, लेकिन भीड़ देखकर राम करन भाग गया।”

सिंह ने बताया, “पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर राम करन के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो अधिनियम के तहत शनिवार सुबह मुकदमा दर्ज कर दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।”

भाषा सं आनन्‍द

प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में