महाराष्ट्र में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की महिला कर्मियों को परेशान करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की महिला कर्मियों को परेशान करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 22, 2021 / 10:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

ठाणे, 22 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की महिला कर्मचारियों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वागले एस्टेट पुलिस थाने की निरीक्षक वैशाली रास्कर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने बुधवार को शरद धूमल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 एवं अन्य संबंधित धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कर्मचारियों को परेशान करने के लिए कई आरटीआई आवेदन दायर किए, उन्हें सोशल मीडिया पर परेशान किया और उनके खिलाफ भद्दी टिप्पणी की।

अधिकारी ने बताया कि लगातार परेशान किए जाने से दुखी महिला कर्मचारियों ने विशाखा समिति से संपर्क किया और जब समन के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुआ तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को इसके बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

भाषा रंजन रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल