Chhattisgarh bus strike: बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन पूरे प्रदेश में बंद रहेंगी बस सेवा! यातायात महासंघ ने दी चेतावनी, जानें किस वजह से लिया ये फैसला

Ads

Chhattisgarh bus strike: बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन पूरे प्रदेश में बंद रहेंगी बस सेवा! यातायात महासंघ ने दी चेतावनी, जानें किस वजह से लिया ये फैसला

  • Reported By: Star Jain

    ,
  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 07:53 AM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 07:56 AM IST

Chhattisgarh bus strike | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 22 सितंबर से बस सेवा बंद!
  • इन 9 मांगो को लेकर यातायात महासंघ का प्रदर्शन
  • आवागमन प्रभावित होने की आशंका

रायपुर: Chhattisgarh bus strike अगर आप छत्तीसगढ़ से है और आप भी बस में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। (Chhattisgarh bus strike 2026) बताया जा रहा है कि अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है।

21 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 22 से बंद होगी बस सेवा

Chhattisgarh bus strike छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को प्रदर्शन किया है। इनमें यात्री किराया बढ़ाने से लेकर बसों के परमिट और फिटनेस से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 सितंबर से बस सेवा को बंद करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर सरकार 21 सितं​बर तक उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ पूरे प्रदेश में 22 सितंबर को बस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे।

क्या हैं बस संचालकों की 9 मांगें?

  • यात्री किराया बढ़ाया जाए
  • बसों में सिंगल स्लीपर का सिंगल टैक्स लिया जाए
  • ई-बस को शहर सीमा के भीतर चलाया जाए
  • ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को ग्रामीण क्षेत्र व बस स्टैंडों से संचालन प्रतिबंधित किया जाए
  • स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के मध्य अंतराल का निर्धारण किया जाए
  • VLTD डिवाइस के रिन्यूअल की दर में कमी कराई जाए
  • मैनुअल फिटनेस प्रदान किया जाए
  • प्रतिहस्ताक्षर को नियंत्रित किया जाए
  • सभी बसों में ऑनलाइन परमिट बनाने की सुविधा दी जाए

इन्हें भी पढ़ें:-

बस सेवा कब से बंद होगी?

22 सितंबर से, अगर सरकार 21 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं करती।

बस संचालकों की मुख्य मांगें क्या हैं?

किराया बढ़ाना, परमिट और फिटनेस में सुधार, VLTD डिवाइस रिन्यूअल दर कम करना, ऑनलाइन परमिट सुविधा देना आदि।

कितनी मांगें रखी गई हैं?

कुल 9 सूत्रीय मांगें।