NaMo for Viksit Bharat Program: BookMyShow पर पीएम मोदी का पहला इवेंट, रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही बुक हुई पूरी सीटें, वेटिंग में है 42 हजार से ज्यादा लोग

Ads

NaMo for Viksit Bharat Program: पीएम के सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए लोगों को BookMyShow प्लेटफॉर्म के जरिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया।

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 07:34 AM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 07:58 AM IST

NaMo for Viksit Bharat Program || Image- PM Modi Twitter

HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर यानी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे।
  • महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी पवेलियन में 'NaMo for Viksit Bharat' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम की सभी सीटें मात्र एक घंटे में ही बुक हो गई।

NaMo for Viksit Bharat Program: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर यानी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वडोदरा में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसी के साथ एक ख़ास कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमे लोगों की भागीदारी को लेकर एक खास प्रयोग भी देखने को मिलेगा। पहली बार प्रधानमंत्री के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए लोगों को BookMyShow प्लेटफॉर्म के जरिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया। वडोदरा नगर निगम (VMC) ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन संभालने में इस निजी टिकटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।

NaMo for Viksit Bharat नाम से होगा कार्यक्रम का आयोजन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी पवेलियन में ‘NaMo for Viksit Bharat’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें नागरिकों, छात्रों, प्रोफेशनल्स, शिक्षकों, उद्यमियों, इंडस्ट्री प्रतिनिधियों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम 2047 तक विकसित भारत के सरकार के विजन पर केंद्रित होगा। (NaMo for Viksit Bharat Program)

एक घंटे में बुक हुई सभी सीटें

NaMo for Viksit Bharat Program: कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सभी सीटें बुक हो गई। इतना ही नहीं 42,000 से ज्यादा लोगों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया। कार्यक्रम में पूरी तरह डिजिटल एंट्री सिस्टम का इस्तेमाल होगा। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को उनके BookMyShow अकाउंट के जरिए इलेक्ट्रॉनिक M-ticket मिलेगा, जिसमें लाइव QR कोड होगा। इसी के जरिए एंट्री को प्रमाणित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। वडोदरा में दोपहर के करीब वह 35,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कुल लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और शिलान्यास करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-