पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने एक साल के बेटे की जान ली

Ads

पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने एक साल के बेटे की जान ली

  •  
  • Publish Date - May 26, 2021 / 03:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

नागपुर, 26 मई (भाषा) जिले के एक गांव में 40 साल के एक दिहाड़ी मजदूर ने अपनी पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपने एक साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को घटना घटी जब वाकोडी गांव के निवासी भजन मेताब कवरेती ने शराब खरीदने के लिए अपने पत्नी से पैसे मांगे और जब उसने देने से इनकार कर दिया तो उनके बीच झगड़ा हुआ।

अधिकारी के अनुसार इस दौरान कवरेती ने अपने बेटे सत्यम को उठाकर घर के आंगन में रखे एक पत्थर पर फेंक दिया जिससे बच्चे की मृत्यु हो गयी।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा वैभव उमा

उमा