फतेहपुर में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की

फतेहपुर में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की

फतेहपुर में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 22, 2021 10:33 am IST

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 22 जून (भाषा) फतेहपुर जिले के गाजीपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव के रहने वाले राजेन्द्र तिवारी और उसकी पत्नी ममता तिवारी (42) करीब दो साल से बड़नपुर गांव के तिराहे में किराये का कमरा लेकर अपने बेटे राज (18) व दीपक (15) के साथ रह रहे थे। सोमवार की रात दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ और सोते समय राजेन्द्र ने ममता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार राजेन्द्र की तलाश की तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम आशीष

आशीष


लेखक के बारे में