Candle March for Ketan Agrawal: सिया के लिए फांसी तो केतन के लिए इंसाफ की मांग, हजारों लोगों ने किया कैंडल मार्च, दादा ने कहा, “हमें अपनों ने ही दिया बड़ा धोखा”

Candle March for Ketan Agrawal in Pune: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे में कैंडल मार्च निकला, परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी और न्याय की मांग की।

Candle March for Ketan Agrawal: सिया के लिए फांसी तो केतन के लिए इंसाफ की मांग, हजारों लोगों ने किया कैंडल मार्च, दादा ने कहा, “हमें अपनों ने ही दिया बड़ा धोखा”

Candle March for Ketan Agrawal || Image- ANI News File

Modified Date: June 27, 2026 / 11:43 pm IST
Published Date: June 27, 2026 11:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केतन को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया।
  • परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी की मांग की।
  • पुलिस मामले की जांच और पूछताछ जारी रखे हुए है।

पुणे: रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में शनिवार को न्याय की मांग को लेकर कैंडललाइट मार्च निकाला गया। (Candle March for Ketan Agrawal) इस मार्च में केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल, परिवार के सदस्य, दोस्त और गहुंजे स्थित बेलमोंडो हाउसिंग सोसाइटी के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भावुक हुए केतन के दादा

देवीचंद अग्रवाल ने भावुक होकर कहा कि जिन लोगों पर परिवार ने वर्षों तक भरोसा किया, उन्हीं लोगों ने धोखा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिया गोयल के परिवार ने उस पर केतन से शादी करने का दबाव बनाया था। उन्होंने मांग की कि इस शादी के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की भूमिका की जांच हो और दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

परिजनों की न्याय की मांग, पुलिस की जांच जारी

केतन की मां ने भी दोनों आरोपियों के लिए फांसी की सजा और सिया गोयल के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। (Candle March for Ketan Agrawal) वहीं, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि उनका परिवार केवल न्याय चाहता है और जब तक बेटे को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस बीच पुणे ग्रामीण पुलिस ने सिया गोयल के माता-पिता और भाई से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिस के अनुसार, केतन अग्रवाल की नवंबर में सिया गोयल से शादी होने वाली थी, लेकिन सिया यह शादी नहीं करना चाहती थी। आरोप है कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर 18 जून को पुणे जिले के मावल तालुका स्थित लोहागढ़ किले की चट्टान से केतन को खाई में धक्का देकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे

सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य

असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया

शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष

केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown