इंदौर। शहर में बढ़ते संक्रमण के बीच व्यापारियों ने सेल्फ लॉकडाउन का निर्णय लिया है, जिसके बाद व्यापारियों ने शनिवार और रविवार को बाज़ार बंद करने का ऐलान किया है। व्यापारी बिना किसी प्रशासनिक पहल के खुद ही अपनी दुकानें हफ्ते में दिन बंद रखेगें।
ये भी पढ़ें: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 2 हजार के पार, आज 2523 नए मरीजों क…
बता दें शहर में कोरोना संक्रमण ने एक बाद फिर से गति पकड़ी ली है जिसके बाद व्यापारियों ने सेल्फ लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है, इसके पहले प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्त्तम मिश्रा ने साफ किया था कि प्रदेश में शासन की ओर से लॉकडाउन लगाने का कोई विचार फिलहाल नहीं है।
ये भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मौके पर तीन महिलाओं क…
इसके पहले भी कुछ हफ्ते शनिवार व रविवार को बंद रखा जाता था जिसे बाद में समाप्त किया गया था और फिर रविवार को ही लॉकडाउन होता था। केंद्र की गाइडलाइन जारी होने के बाद सभी जगह से लॉकडाउन समाप्त कर दिया गया था। सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही ये नियम लागू होते थे।