मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, मोदी पहली बार चंद्रयान.2 लॉन्च करने गए और फेल हो गए, इन मुद्दों पर भी भाजपा को घेरा

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, मोदी पहली बार चंद्रयान.2 लॉन्च करने गए और फेल हो गए, इन मुद्दों पर भी भाजपा को घेरा

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, मोदी पहली बार चंद्रयान.2 लॉन्च करने गए और फेल हो गए, इन मुद्दों पर भी भाजपा को घेरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 9, 2019 1:32 pm IST

मनेन्द्रगढ़। कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मंत्री भगत ने कहा कि मोदी दूसरों के किए कार्यों का फीता काटते हैं, उद्घाटन करते है और वाहवाही लूटते हैं। उन्होने कहा कि मोदी पहली बार चंद्रयान 2 लॉन्च करने गए और फेल हो गये।

read more : चंद्रयान-2 पर बड़ी खुशखबरी, हार्ड लैंडिंग के बाद भी नहीं टूटा विक्रम, इसरो से…

इसके साथ ही खाद्य मंत्री ने मंत्री कवासी लखमा का बचाव करते हुए कहा कि मजाक में ऐसी बात कही होगी। बता दें कि आज मंत्री लखमा ने एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि बड़े नेता बनने के लिए एसपी, कलेक्टर का कॉलर पकड़ना पड़ेगा।

read more : नेता बनने के लिए पकड़ना होगा कलेक्टर-एसपी का कॉलर, मंत्री कवासी लखमा ने बच्चों को बताया नेता बनने का फार्मूला

वहीं अमरजीत भगत ने अजीत जोगी और अमित जोगी पर दर्ज हुए मामले को लेकर बोले कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा जो गलत करेगा उसके साथ बुरा होगा। इसके साथ ही वरिष्ट विधायक अमितेश शुक्ल के मंत्री बनने की मंशा पर बोले कि हाईकमान तय करेगा कि किसे क्या बनाना है, नही बनाना है। इसके साथ ही अंतागढ़ टेप कांड को लेकर उन्होने कहा कि जैसा अपराध दर्ज होगा वैसी कार्रवाई होगी।

read more : अंतागढ़ मामले में खुलासा होने के बाद बीजेपी नेताओं की शिकायत करने E…

बता दें कि राशन कार्ड वितरण समारोह में शामिल होने मंत्री अमरजीत भगत कोरिया के मनेंद्रगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप भी लगाए। उन्होने कहा कि राशन कार्ड सत्यापन में 16 लाख कार्ड बोगस पाए गए हैं। यह सब पुरानी सरकार के समय में हुआ। ऐसे लोग सत्यापन करवाने सामने नहीं आ रहे हैं।

read more : आफत की बारिश: किसानों को फसलों के नुकसान का डर, 32 जिलों में अलर्ट

इसी दौरान उन्होने प्रदेश में कला व संस्कृति को नए आयाम तक ले जाने की बात कही और कहा कि सभी ब्लाक में मिनी थियेटर बनाये जाएंगे। छत्तीसगढ़िया फिल्म में कोई भी हीरो हीरोइन बन सकता है। 70 प्रतिशत फिल्म का काम छत्तीसगढ़ में होगा, एक दिन अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ छत्तीसगढ़ में नजर आएंगे।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/iLNBLDkjcBs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com