गुम हुई प्रभारी मंत्री, ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 1100 रूपए का नगद इनाम !
गुम हुई प्रभारी मंत्री, ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 1100 रूपए का नगद इनाम !
श्योपुर। आपने दिवारों पर कई तरह के विज्ञापन और सूचार्थ पोस्टर देखें होगें, आपने पुलिस द्वारा बदमाशों पर घोषित इमान में पोस्टर भी जहां-तहां दिवारों पर चस्पा देखें होगें लेकिन मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की दिवारें आज-कल एक अजीब से ईनामी पोस्टर से पटी दिख रही है।
यह भी पढ़ें – मध्यप्रेदश में पुलिस कमिश्नरी लागू करने की कवायत तेज, सीएम ने ली अहम बैठक
दरअसल पोस्टर जिला यूथ कांगे्रस द्वारा जारी किए गए है, जिसमें जिले की प्रभारी मंत्री ललिता यादव को ढूंढकर लाने वाले को 1100 रूपए का नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की गई है। यूथ कांग्रेस ने भाजपा कार्यलय पर प्रभारी मंत्री को जिले में लाने वाले को 1100 रूपये का इनाम घोषित करने वाला पोस्टर चस्पा कर मंत्री पर यह आरोप लगाया है कि जिले की प्रभारी मंत्री पिछले कई महीनों से श्योपुर दौरे पर नहीं आई। इतना ही नहीं पोस्टर के साथ ही यूथ कांग्रेस ने 25 सूत्रीय मुद्दों पर भी प्रभारी मंत्री से जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें – पार्किंग विवाद पर डॉक्टर ने कर दी पुलिस आरक्षक की पिटाई, मचा बवाल
आपको बता दें कि जिले की प्रभारी मंत्री ललिता यादव पिछले कई महीनों से श्योपुर दौरे पर नही आई है, जिसके चलते यूथ कांग्रेस से प्रभारी मंत्री को 25 सूत्रीय मुद्दे पर घेरा है जिसमे बिजली कंपनी और प्यास से मौतों का उल्लेख किया है। यूथ कांग्रेस ने गुरूवार रात को भाजपा कार्यालय पर पोस्टर लगाया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


