झगड़े के बीच-बचाव में साधु की मौत

Ads

झगड़े के बीच-बचाव में साधु की मौत

  •  
  • Publish Date - October 24, 2020 / 12:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

हमीरपुर (उप्र), 24 अक्टूबर (भाषा) जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में बसोरिया गांव के पास ट्रैक्टर-जीप की भिड़ंत के बाद दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने में लाठी की चोट लगने से एक साधु वेशधारी व्यक्ति की मौत हो गयी है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हमीरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने बताया, “यह घटना बृहस्पतिवार की है। बसोरिया गांव के पास ट्रैक्टर और जीप की मामूली भिड़ंत के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था, उसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे लाठी से वार कर दिया था। वहां मोटरसाइकिल पर अपने एक सहयोगी के साथ मौजूद साधु वेशधारी रतीराम यादव (45) ने पिट रहे युवक को बचाने की कोशिश की तो एक लाठी उनके भी सिर में जा लगी, जिससे वे बेहोश होकर वहीं गिर पड़े थे।”

उन्होंने बताया, “कुछ ग्रामीणों ने शुरू में डायल 112 को फोन कर सड़क दुर्घटना होने की सूचना दी थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो असिलियत की जानकारी हुई।’

एएसपी ने बताया, “घायल साधु रतीराम यादव को बेहोशी की हालत में जिले के अस्पताल से कानपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की ही रात उनकी मौत हो गयी।”

सिंह ने बताया, “रतीराम मूलतः बिवांर थाना क्षेत्र के निवासी थे और मुस्करा क्षेत्र में अपने तिपहिया वाहन (टैक्सी) चलवाते थे। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और परिजनों की तहरीर पर शनिवार को चार व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर रोहित राजपूत नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।”

भाषा सं. जफर

प्रशांत

प्रशांत