अगले 48 घंटों में पूरी तरह मानसून बस्तर पहुंचेगा
अगले 48 घंटों में पूरी तरह मानसून बस्तर पहुंचेगा
पूरे छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की बारिश काफी तेज हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून को लेकर दक्षिण बस्तर में अनूकुल परिस्थितियां बन गई हैं। अगले 48 घंटों में मानसून पूरी तरह से दक्षिण बस्तर में पहुंच जाएगा। इसके बाद अगले पखवाड़े भर में इसके पूरे छत्तीसगढ़ में छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है। वहीं दक्षिण बस्तर के कई इलाकों के साथ ही उत्तर बस्तर के कुछ इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को तेज़ गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना के चलते नदी-पहाड़ जैसे इलाकों में एहतियात बरतने के लिए भी कहा है।

Facebook


