टीकमगढ़ में संत मोरारी बापू की रामकथा में शिवराज ने लगाए जयकारे

Ads

टीकमगढ़ में संत मोरारी बापू की रामकथा में शिवराज ने लगाए जयकारे

  •  
  • Publish Date - December 27, 2017 / 06:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

ओरछा, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नज़र आए। मौका भी भक्तिमय आयोजन का था, प्रख्यात कथावाचक संत मोरारी बापू ओरछा में रामकथा के लिए आए हुए हैं। इसी कार्यक्रम के शुभारंभ पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- डॉक्टरों की दारुपार्टी, एंबुलेंस में भरकर आई शराब

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन की शुरुआत कुछ अलग ही अंदाज़ में की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों और जनता से कहा कि अगर कोई डॉक्टर हैं तो इलाज के अभाव में किसी मरीज को मरने न दें, अगर इंजीनियर हैं तो सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण सीमेंट से ही करें ज्यादा रेत न मिलाएं और अगर नेता हैं तो हवाला घोटाला, बेईमारी न करे, ईमानदारी से जनता की सेवा कर लें तो परमपिता परमेश्वर मिल जाएंगे। जो काम जिसके लिए निश्चित है, वो मेहनत और ईमानदारी से कर ले। जब मैं मोरारी बापू को देखता हूं तो ज्ञान, भक्ति और कर्म तीनों के संगम को देखता हूं। 

देखें वीडियो-

 

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में ये जानकारी भी दी कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए आज ही दिल्ली जाना है। उन्होंने कहा- आज मुझे प्रधानमंत्री जी से मिलने जाना है और संत मोरारी बापू का रामकथा कार्यक्रम भी आज ही है.

ये भी पढ़ें- बर्थडे स्पेशल: सलमान खान इसे मानते हैं अपना लकी चार्म

इसलिए मैं बड़ी दुविधा में था कि क्या करें, लेकिन राम दरबार में हर समस्या का समाधान हो जाता है, तो मैंने तय किया कि पहले संत मोरारी बापू के दर्शन करूंगा, कुछ देर रामकथा सुनूंगा और इसके बाद दिल्ली के लिए निकल जाऊंगा।

ये भी पढ़ें- रायपुर के शास्त्री चौक से जयस्तंभ और जेल रोड वनवे घोषित

संत मोरारी बापू की श्री रामकथा का भव्य आयोजन बेतवा नदी के किनारे बसे ओरछा नगर के प्रथम द्वार स्थित सुरभि गौशाला प्रांगण में 31 दिसम्बर तक किया गया है। श्रीराम कथा के लिए भव्य पंडाल के बीच एक विशाल मंच सजाया गया है, जिसमें करीब दस हजार श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24