पुणे में मोटरसाइकिल डीलर लापता

Ads

पुणे में मोटरसाइकिल डीलर लापता

  •  
  • Publish Date - October 23, 2020 / 06:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

पुणे, 23 अक्टूबर (भाषा) पुणे में एक प्रमुख दोपहिया डीलरशिप एजेंसी के 64 वर्षीय मालिक दो दिन पहले लापता हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाशंकर ऑटो के चेयरमैन गौतम पाशंकर ने एक ‘‘पत्र’’ छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि किसी को भी उसके इस कदम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘पाशंकर 21 अक्टूबर को लापता हो गए। हमने एक पत्र बरामद किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन सालों से उन्हें कारोबार में नुकसान हो रहा है और उनके फैसले के कारण उनके बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पत्र में कहा गया है कि किसी को भी उनके लापता होने या आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसको लेकर मामला दर्ज किया है और तलाश शुरू कर दी है।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार