ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता और दो पुत्रों की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता और दो पुत्रों की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता और दो पुत्रों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 13, 2020 4:43 pm IST

बहराइच (उप्र), 13 नवम्बर (भाषा) बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल सवार कैसरगंज निवासी नरसिंह (55) अपने दो पुत्रों मगन और शिवम को साथ लेकर जा रहा था। रास्ते में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर गोलवा घाट के निकट नरसिंह ने एक रोडवेज बस से आगे निकलने की कोशिश की तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल नरसिंह और उसके दोनों बेटों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नरसिंह और उसके एक बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कैसरगंज थाना क्षेत्र के महेरी गांव के निवासी थे।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया है।

भाषा सं सलीम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में