छत्तीसगढ़ में नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आज होगा MOU

Ads

छत्तीसगढ़ में नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आज होगा MOU

  •  
  • Publish Date - November 28, 2017 / 04:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

छत्तीसगढ़ में नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग और ईशा फाउंडेशन के बीच आज एक MOU होगा। 

ये भी पढ़ें- रमन कैबिनेट की अहम बैठक, हड़ताली शिक्षाकर्मियों पर बड़ा फैसला

जिसमें मुख्यमंत्री रमन सिंह, जल संसाधन विभाग मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक जग्गी वासुदेव की उपस्थिति में जल संसाधन विभाग के सचिव सोनमणि बोरा और ईशा फाउंडेशन के पदाधिकारी MOU पर हस्ताक्षर करेंगे। नया रायपुर स्थित मंत्रालय में शाम चार बजे ये MOU होगा। जिसमें शामिल होने के लिए जग्गी वासुदेव आज दोपहर तीन बजे विशेष विमान से रायपुर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मी हडताल: मुख्यमंत्री के संविलियन वाले बयान से नाराज हुए शिक्षाकर्मी 

आपको बता दें कि इस MOU के जरिए छत्तीसगढ की नदियों को पौधो के माध्यम से नवजीवन देने की पहल होगी। प्रमुख नदियों के किनारे एवं जल संरचनाओं के पास बसे ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में बताया जाएगा। साथ ही इन कार्यों में सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- दुनिया का पहला ऐसा रोबोट जो लड़ेगा चुनाव

नदियों को साफ-सुथरा रखने हेतु जनभागीदारी कार्यक्रम से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रमों के बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार के साथ युवाओं को किसानों को शामिल कर बौद्धिक और सांस्कृतिक कर्यक्रमों से जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

 

वेब डेस्क, IBC24