संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी, मुख्यमंत्री के लिए करेंगे भजन
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी, मुख्यमंत्री के लिए करेंगे भजन
भोपाल। अपनी मांग पूरी नहीं होने से खफा सविंदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रविवार को आंदोलन की एक नई रणनीति तैयार की है। इसके अनुसार सोमवार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस जिले के भ्रमण पर जाएंगे उन्हे वहीं ज्ञापन सौंपा जाएगा।
छिंदवाड़ा के उमरेठ में फूड पाइजनिंग से 1 बच्चे की मौत, 30 बीमार
सविंदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के 14वे दिन यह फैसला लिया गया है, इसी के साथ कल मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सभी सविंदा कर्मचारी मिलकर राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में सीएम की खुशहाली के लिए भजन कीर्तन करेंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


