कांग्रेस ने शिवराज पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट
कांग्रेस ने शिवराज पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट
भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस का आरोप है कि सीएम ने आचार संहिता का उल्लघन किया है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी सीएम शिवराज सिंह चौहान साधु-संत समागम में शामिल हुए। आरोप है कि समागम में सीएम ने अपनी योजनाओं का बखान भी किया।
कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया के मुताबिक आचार संहिता में स्पष्ट है कि किसी भी धार्मिक मंच का इस्तेमाल फायदे के लिए नहीं किया जा सकता। इसलिए चुनाव आयोग मामले को संज्ञान में ले और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई करे। वहीं कांग्रेस की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने भोपाल कलेक्टर से रिपोर्ट तलब की है।
यह भी पढ़ें : सबरीमाला विवाद पर बोली स्मृति,आपको पूजा करने का अधिकार है ,अपवित्र करने का नहीं
बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर 28 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं मतगणना 11 दिसंबर को होगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लगी हुई हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


