कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश ने आज रतलाम में सीएम शिवराज सिंह चैहान पर निशाना साधा है द्य किसान आंदोलन के दौरान प्रदेश में हुई हिंसा के लिए होने सीएम को मुख्य अभियुक्त बताया है। मोहन प्रकाश ने कहा की सीएम के रतलाम दौरे के पहले पुलिस ने डेलनपुर में प्रदर्शन कर रहे लोगो पर सख्ती की जिसकी वजह से हिंसा फैली है।
जिसके बाद पुलिस अब किसानो पर फर्जी मुकदमे बनाकर उन पर ज्यादती कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा की किसान आंदोलन की आड़ में पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर मामले दर्ज कर उन्हें परेशान कर रही है। इस मामले में दोनों नेताओ ने रतलाम एसपी अमितसिंह को भी बुलाकर चर्चा की द्य जिसके बाद दोनों नेता मंदसौर के लिए रवाना हुए। ये कांग्रेसी नेता मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानो के परिवार को राहुल गांधी की और से ५०-५० हजार की सहायता राशि भी देगी।